Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमेधावी छात्र छात्राएं सांसद बलूनी व गायक जुबिन नौटियाल से मिले

मेधावी छात्र छात्राएं सांसद बलूनी व गायक जुबिन नौटियाल से मिले

देवप्रयाग के मेधावी छात्र गुजरात भ्रमण से लौटे

विधायक विनोद कंडारी की अनोखी पहल

आठ वर्षों से मेधावी छात्रों को कराया जा रहा देशभर का शैक्षिक दौरा

नई दिल्ली: देवप्रयाग के भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों की मुलाकात पौड़ी सांसद अनिल बलूनी से करवाई। कंडारी पिछले आठ वर्षों से देवप्रयाग क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के हाईस्कूल टॉपर विद्यार्थियों को देशभर का शैक्षिक भ्रमण कराते आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ सहभोज किया और उनके उत्साह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस वर्ष छात्र गुजरात भ्रमण से लौटे हैं। विद्यार्थियों ने अपने यात्रा अनुभव साझा किए और विधायक की इस पहल की सराहना की। यात्रा उस समय और भी यादगार बन गई जब बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर जुबिन नौटियाल उनके बीच पहुंचे। जुबिन ने बच्चों से संवाद किया और अपने प्रसिद्ध हिंदी व गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे छात्रों का उत्साह और बढ़ गया। बच्चों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को प्रभावित किया।

गुजरात यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार सरोवर बांध, अमूल दुग्ध संयंत्र, मेट्रो संचालन केंद्र, साबरमती आश्रम, अटल सेतु और साबरमती रिवरफ्रंट जैसे कई महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया तथा देश के विकास मॉडल को नजदीक से समझा।

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए इन मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह शैक्षिक भ्रमण उनके वैचारिक विकास, दृष्टि विस्तार और आत्मविश्वास को मजबूत करने में निश्चित ही सहायक साबित होगा।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular