spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडआम जनमानस की भावनाओं से जुड़ा है मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमः...

आम जनमानस की भावनाओं से जुड़ा है मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमः डा धन सिंह रावत

- Advertisement -

देहरादून: झमाझम बरसात के बीच प्रदेश के कैबिनट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज देश के प्रथम सीडीएस शहीद जनरल विपिन रावत के पैतृक गांव विकासखण्ड द्वारीखाल के अंतर्गत आने वाले सैंण गांव पहुंचे। वहां उन्होंने अमर शहीद जनरल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत देश के प्रथम सीडीएस के घर पर उन्हें नमन करते हुए कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि जनरल रावत के बलिदान को यह देश कभी नहीं भुला पाएगा। उनकी देशभक्ति और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरणा देती रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत अमर शहीदों के घर जाकर उनका वंदन करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं है। अमर शहीदों ने देश के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान किया उनके गांव की मिट्टी तक का पूरा देश ऋणी हैं।

डा धन सिंह रावत ने कहा कि मेरे माटी मेरा देश कार्यक्रम जनमानस की भावनाओं से सीधे जुड़ा हुआ है। इसमें भावनाओं का उफान भी है तो देश के लिए मिटने का जज्बा भी गौरवान्वित करता है। इस दौरान उन्होंने जनरल रावत के परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की, तो कई गौरवान्वित करने वाली यादें भी फिर से ताजा हुई। इस मौके पर पंच प्रण शपथ कार्यक्र में भी लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के गांव पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर वह वीरों का वंदन कर उन्हें श्रद्धांजलि हेतु प्रदेश के कई जनपदों का भ्रमण करेंगे। और इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने के साथ ही अमर शहीदों की स्मृति में ग्राम पंचायतों में स्मारक पट्टिका स्थापित कर पंच प्रण की शपथ कार्यक्रम में शिकरत करेंगे। इस मौके पर लैंसडाउन के विधायक दलीप रावत, द्वारीखाल के ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: http://बागेश्वर उपचुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस ने झोंकी ताकत

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular