spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमनवीर सिंह चौहान ने बड़कोट पेयजल संकट समाधान के लिए सीएम का...

मनवीर सिंह चौहान ने बड़कोट पेयजल संकट समाधान के लिए सीएम का जताया आभार

- Advertisement -

देहरादून: बड़कोट मे चल रहे पेयजल संकट के समाधान के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
चौहान ने कहा कि सोमवार को क्षेत्र के लोगोँ एवं बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की थी और समस्या के बारे मे अवगत कराया था। सीएम ने उनकी मांगों को सुना और स्थायी समाधान के लिए अश्वासन दिया।

चौहान ने कहा कि बड़कोट नलकूप योजना को स्वीकृति मिल गयी है और 2.90 लाख रुपये जारी कर दिये गए है। सीएम ने एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने और तीन माह मे कार्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके अलावा बड़कोट पंपिंग पेयजल योजना भारत सरकार से स्वीकृत होनी है और जल्दी ही यह योजना धरातल पर उतरेगी। योजना की अनुमानित लागत और सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। तीन माह के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जायेगी। बड़कोट मे जल न होने की स्थिति मे पानी के बिल पर सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि इसका परीक्षण किया जायेगा और उस अवधि मे पानी न आने पर बिल माफ किये जायेंगे।

चौहान ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग के अन्य विंदुओं पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा सीएम ने अश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जन मुद्दों पर धामी सरकार गंभीरता से सुनवाई कर रही है और आम आदमी की पहुँच सीएम और मंत्री विधायकों तक है। यह डबल इंजन का लाभ और सुराज का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular