spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड‘मन की बात’ का लोगों पर पड़ा सकारात्मक प्रभावः धामी

‘मन की बात’ का लोगों पर पड़ा सकारात्मक प्रभावः धामी

- Advertisement -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रायपुर विधानसभा के हर्षिल एन्क्लेव बूथ 4 चाणक्य कॉलेज कैम्पस गुजराड़ा मानसिंह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ’मन की बात’ को सुना।

इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में अलग-अलग विषयों को रखा। नए युवा मतदाताओं को ’मेरा पहला वोट देश के लिए’’ की बात कहकर प्रोत्साहित किया। कहा कि जिन भी विषयों को इसमें रखा गया, वह जनजागरण का एक सशक्त माध्यम बने और नागरिकों पर इनका अत्यंत सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विभूतियों, पर्यटक स्थलों आदि को भी मन की बात में समय-समय पर स्थान मिला, जिससे हमारे लोक संगीत और लोकसंस्कृति से पूरा विश्व परिचित हुआ। कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात से लोगों का भरोसा जीता है। उसी का प्रतिफल है उनके नेतृत्व वाली सरकार हर क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सर्वांगीण और समावेशी विकास हुआ है। देश में 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, दिव्यांगजनों को सशक्त बनाया गया, लगभग 50 करोड़ जनधन खाते खोले गए, प्रधानमंत्री आवास योजना में लगभग चार करोड़ आवास बनाए गए, लगभग नौ करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है, किसान सम्मान निधि के रूप में हर वर्ष किसानों को छह हजार रुपये दिए जाने के साथ ही फसल बीमा योजना का भी लाभ दिया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि इसके अलावा महिला सशक्तिकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ इज्जत घर बनाए गए, दस करोड़ से भी ज्यादा उज्ज्वला कनेक्शन दिए गए। रोजगार मेला लगाकर 10 लाख भर्तियों का अभियान प्रारंभ किया गया, कोरोना जैसी महामारी का डटकर मुकाबला किया, इसके मुफ्त टीके लगाने के साथ कई देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक ओर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन किया गया, दूसरी ओर वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक सहित कई अन्य परियोजनाएं पूरी की गई। कहा कि तीन तलाक और अनुच्छेद 370 की समाप्ति कानून बनने से तीन तलाक के मामलों में काफी कमी आई। इसके अलावा नई शिक्षा नीति भी लागू की गई।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सुरेश गड़िया, विनय रोहिला, सिद्धार्थ अग्रवाल, शशि सिंह, प्रशान्त डोबाल, तरूण धीमान, आकाश, सौरभ थपलियाल, शिवानी बंसल, शशांक गोसाईं, संजीव मल्होत्रा, सचिन बंसल, देवेन्द्र पाल मोंटी, किशन सिंह नेगी, उमेश अग्रवाल, शिव सिंह बिष्ट, अनूज चौधरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: बीओसीडब्ल्यू में पंजीकृत श्रमिकों और आश्रितों को सरकार की बड़ी सौगात

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular