spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसेना में देश की पहली महिला कमीशन प्राप्त करने वाली मेजर प्रिया...

सेना में देश की पहली महिला कमीशन प्राप्त करने वाली मेजर प्रिया सेमवाल को सैनिक कल्याण मंत्री ने किया सम्मानित

प्रिया ने पति नायक अमित शर्मा के 2012 में शहीद होने के बाद सेना में कमीशन प्राप्त किया

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से गुरुवार को मेजर प्रिया सेमवाल ने मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मेजर प्रिया सेमवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की।
ज्ञात हो कि मेजर प्रिया सेमवाल देश की पहली महिला है, जिसने पति (नायक अमित शर्मा) के शहीद होने के उपरांत भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया।

मेजर प्रिया सेमवाल को उत्तराखंड सम्मान, प्रथम वीर नारी सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। मेजर प्रिया देश की पहली वीर नारी है जिनको परमानेंट कमीशन मिला है। मेजर प्रिया सेमवाल के अलावा देहरादून के दो और बेटियों मेजर मेघा ठाकुर, मेजर कनिका कुकरेती को भी परमानेंट कमीशन मिला है।

गौरतलब है कि 20 जून 2012 को अरुणाचल में सेना के ऑपरेशन ऑर्किड में दून निवासी 14 राजपूत रेजीमेंट के नायक अमित शर्मा शहीद हो गए थे। जिसके बाद साल 2013 में प्रिया सेमवाल कमीशन हुई और 15 मार्च 2014 को प्रिया ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी(ओटीए) चेन्नई से बतौर लेफ्टिनेंट पासआउट हुईं।

यह भी पढ़े: स्कूली बच्चों के बस्ते का बोझ होगा कमः डॉ. धन सिंह रावत

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular