spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमाफियाओं का अवैध आर्थिक साम्राज्य होगा ध्वस्त, संपत्ति होगी जब्त

माफियाओं का अवैध आर्थिक साम्राज्य होगा ध्वस्त, संपत्ति होगी जब्त

- Advertisement -

देहरादून: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार के निर्देशन में दिनांक 01 दिसम्बर, 2022 से दो माह का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत दर्ज सभी अभियोगों के अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।

इसके साथ ही अभियान में ईनामी एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों पर ईनाम घोषित कर जनपद स्तर पर विशेष टीमें बनाकर वांछित एवं ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। ईनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ को भी निर्देशित किया गया है।
डीजीपी अशोक कुमार के बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों व असफल रहने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

यह भी पढ़े: http://-क्यू-आर कोड आधारित पंजीकरण वाला राज्य का पहला अस्पताल बना AIIMS ऋषिकेश

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular