spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसिटी फॉरेस्ट पार्क की भांति सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में बनेगा आधुनिक पार्क

सिटी फॉरेस्ट पार्क की भांति सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में बनेगा आधुनिक पार्क

मुख्य सचिव के समक्ष किया गया पार्क के लेआउट का प्रस्तुतिकरण

देहरादून: मुख्यसचिव श्री आनंद वर्द्धन ने सहस्त्रधारा रोड़ स्थित ट्रेंचिंग ग्राउण्ड को आधुनिक सुविधाओं युक्त पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश एमडीडीए को दिये हैं। उन्होंने इस पार्क को सिटी पार्क की भांति विकसित करने को भी कहा है।

बुधवार को सचिवालय में सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउण्ड पार्क के निर्माण से संबंधित प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करते हुए मुख्य सचिव ने नगर निगम आयुक्त नमामि बंसल को ट्रेंचिंग ग्राउण्ड से यथाशीघ्र कचरे के निस्तारण के भी निर्देश दिये। बैठक में सचिव शहरी विकास नितेश झा भी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि शहर की बढ़ती आबादी तथा बढ़ते यातायात दबाव आदि के मध्य शहर में आधुनिक पार्कों की नितांत जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिये कि इस पार्क में ओपन जिम, जॉगिंग ट्रेक, साईकिल ट्रेक, मल्टीपरपज हॉल, बॉलीबाल व बैडमिंटन कोर्ट कैफेटेरिया, ओपन थियेटर, योगा मेडिटेशन आदि की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि इसमें सीमेंट व कंक्रीट का कम से कम उपयोग हो, इसका ध्यान रखा जाये। ग्राउण्ड वाटर को रिचार्ज करने के लिए वाटर फाउण्टेन आदि की भी इसमें व्यवस्था रखी जाए, इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का भी सहयोग लिया जाए। मुख्यसचिव ने उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी को पार्क के लेआउट को शीघ्र अंतिम रूप देते हुए डीपीआर तैयार करने के भी निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular