spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकेंद्र सरकार की योजनाओं को रखें जनता के सामने: रेखा आर्या

केंद्र सरकार की योजनाओं को रखें जनता के सामने: रेखा आर्या

- Advertisement -

अल्मोड़ा:  केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अल्मोड़ा के एक निजी होटल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गरीब कल्याण सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुवात माननीया मंत्री महोदया जी के स्वागत के साथ शुरू हुआ । अल्मोडा के लोककलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने पुष्पगुच्छ और महिला मोर्चा की महिलाओं ने माननीया मंत्री महोदया जी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अपने उद्बोधन के दौरानमंत्री श्रीमती रेखा आर्या जी ने कार्यक्रम में आये सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया । माननीया मंत्री ने मोदी सरकार के सफल 8 वर्ष पूर्ण होने पर चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया ।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार और दृढ़ इच्छाशक्ति के मूलमंत्र पर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भी डबल इंजन के दम को महसूस किया जा सकता है।माननीया मंत्री श्रीमती रेखा आर्या जी ने वर्ष 2014 से पहले और इसके बाद से अब तक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।कहा कि देश आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। आठ साल के कालखंड में कई ऐसे विषयों चाहे आर्टिकल 370,तीन तलाक जैसे कई विषयों का समाधान हुआ जो की कई वर्षों से लटके हुए थे।

यह भी पढ़े:http://CM धामी ने पहाड़ी जनपदों से राजधानी आने वाले पत्रकारों को रात्रि विश्राम की बेहतर व्यवस्था दी जाने की घोषणा की

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular