Friday, March 14, 2025
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ विधान सभा उपचुनाव की तारीख़ तय, 20 नवंबर को होगा मतदान...

केदारनाथ विधान सभा उपचुनाव की तारीख़ तय, 20 नवंबर को होगा मतदान 23 नवंबर को होगी मतगणना

20 नवंबर को केदारनाथ विधानसभा में होगा मतदान

भाजपा व कांग्रेस खेमे में बढ़ी हलचल

देहरादून: महाराष्ट्र व झारखंड के विधानसभा चुनावों के साथ केदारनाथ उपचुनाव की तारीख भी तय कर दी गयी हैं।
केदारनाथ उपचुनाव में 20 नवंबर को  वोट डाले जाएंगे। और 23 नवंबर को मतगणना होगी।
केंद्रीय चुनाव आयोग की आज हुई प्रेस के मुताबिक 29 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। और 4 नवंबर तक नाम वापसी की तारीख मुकर्रर की गई है।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक शैलारानी के निधन के बाद केदारनाथ विधानसभा में उपचुनाव होना है।

इससे पूर्व, बदरीनाथ व मंगलौर में जीत के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद है। जबकि भाजपा यह सीट बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

कांग्रेस से पूर्व विधायक मनोज रावत, कुंवर सजवाण ,हरक सिंह रावत समेत अन्य दावेदार मैदान में है।

भाजपा में शैलारानी रावत की पुत्री, आशा नौटियाल, अजेंद्र, कुलदीप समेत अन्य दावेदार टिकट की लाइन में हैं।

इन दिनों दोनों दलों के रणनीतिकार क्षेत्र का सर्वे कर रहे हैं। जनता के सर्वे में आगे रहने वाले को पार्टी टिकट देगी।

यह उपचुनाव भाजपा सरकार के लिए विशेष गम्भीर माना जा रहा है। सीएम धामी की हालिया घोषणाओं का मतदाताओं पर कितना असर पड़ेगा,यह जल्द ही साफ हो जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि पार्टी भारी अंतर से चुनाव जीतेगी। भाजपा को इस सीतमपर सहानुभूति लहर का भी भरोसा है।

देखें उपचुनाव कार्यक्रम

RELATED ARTICLES

Most Popular