Tuesday, October 21, 2025
Homeउत्तराखंडजोशीमठ: ओली (Auli) मार्ग पर बर्फ में दबे 02 लोगों के शवों...

जोशीमठ: ओली (Auli) मार्ग पर बर्फ में दबे 02 लोगों के शवों को SDRF ने किया रिकवर

चमोली:  आज दिनांक 01 जनवरी 2021 को थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि ओली (Auli) मार्ग पर गोडसू नामक स्थान पर 02 शव दिखाई दे रहे हैं। जिसके लिए SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से मुख्य आरक्षी लवकुश के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम को मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ की उक्त 02 शव 01 पुरुष व एक महिला के है, जो सम्भवतः ओली (Auli) में घूमने के लिए आये थे। ओली से लगभग 05 किमी0 ऊपर अत्याधिक बर्फ पड़ने के कारण दोनो बर्फ में ही दब गये।SDRF टीम द्वारा दोनो लोगों  संजीव गुप्ता उम्र 50 वर्ष व सींशा गुप्ता उम्र 35 वर्ष , निवासी महाराष्ट्र के शवों को बर्फ से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से जोशीमठ लाया गया।

यह भी पढ़े:  CM पुष्कर सिंह धामी ने शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

वीडियो एड

Most Popular