spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्य सचिव की अध्यक्षता में निवेश समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में निवेश समिति की बैठक सम्पन्न

- Advertisement -

सिंगल विंडो प्रणाली के अंतर्गत निवेश प्रस्तावों पर विचार

राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए समिति ने दी संस्तुति

65वीं बैठक में नए निवेश प्रस्तावों की स्वीकृति पर चर्चा

प्रदेश में निवेश प्रक्रिया को और सुगम बनाने पर जोर

देहरादून: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में सिंगल विंडो के अंतर्गत निवेश से संबंधित राज्य स्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की 65वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान प्रदेश में निवेश से संबंधित डीजी एवं आयुक्त उद्योग द्वारा स्वीकृत नए प्रस्तावों पर संस्तुति प्रदान की गई
मुख्य सचिव ने जनपद स्तर पर 143 (लैंड यूज चेंज) और 154 से संबंधित विभिन्न मामलों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को सिंगल विंडो से संबंधित प्रकरणों में प्रोएक्टिव होकर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया । उन्होंने सचिव उद्योग को भी देरी पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो से मिलने वाली स्वीकृतियों के लिए समय सीमा निर्धारित है। इसके अंतर्गत ही सभी स्वीकृतियां और क्लीयरेंस दी जानी है। उन्होंने राज्य सरकार के ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रथम एवं और द्वितीय चरण के सभी लम्बित प्रकरणों को शीघ्र से शीघ्र निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर सचिव श्री विनय शंकर पाण्डेय, डॉ. वी. षणमुगम, श्री सी. रविशंकर, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव श्री सौरभ गहरवार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular