spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा मामले में 20 संदिग्ध दरोगा पर गिरी...

उत्तराखंड पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा मामले में 20 संदिग्ध दरोगा पर गिरी गाज

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा मामले में 20 संदिग्ध दरोगा सस्पेंड कर दिए गए हैं। वर्ष 2015 पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा मामले में यह कार्रवाई की गई है। मामले में 20 संदिग्ध दारोगा पर ये एक्शन लिया गया है। आदेश के अनुसार,  20 से अधिक पुलिस दारोगा जांच पूरी होने तक सस्पेंड रहेंगे। उत्तराखंड विजलेंस इस मामले की जांच कर रही है। पंत नगर यूनिवर्सिटी ने ये दारोगा भर्ती परीक्षा करवाई थी। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने वी मुरुगेशन ने सोमवार को इस फैसले की जानकारी दी।

उत्तराखंड में अभी पटवाली लेखपाल परीक्षा में पेपर लीक का मामला भी सामने आया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 8 जनवरी को ये परीक्षा कराई थी। इसमें प्रश्नपत्र के 380 से ज्यादा सवाल लीक कराए गए थे। इस परीक्षा में सवा लाख के करीब परीक्षार्थी बैठे थे। इससे पहले वन दरोगा, फॉरेस्ट गार्ड जैसे आठ अलग विभागों में सैकड़ों पदों की भर्ती पिछले साल रद्द कर दी गई थी। इस नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आया था। एसटीएफ ने UKSSSC  भर्ती घोटाले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की थी।इसमें से कई गिरफ्तारियां उत्तर प्रदेश से भी की गई थीं।

यह भी पढ़े: http://दरोगाओं का निलंबन BJP की जीरो टॉलरेंस और कांग्रेस के कारनामों की तस्वीर: BJP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular