spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडआईएमए पासिंग आउट परेड, सेना को मिले 456 युवा अफसर

आईएमए पासिंग आउट परेड, सेना को मिले 456 युवा अफसर

- Advertisement -

दून IMA परेड में 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट

परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली

भारतीय सेना को मिलेंगे 456 युवा अफसर, अंतिम पग पार कर लेंगे भारत माता की रक्षा की सौगंध

देहरादून: IMA POP 2024 भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में 14 दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर परेड की सलामी लेंगे। इस गरिमामय परेड में 491 कैडेट बतौर अधिकारी देश-विदेश की सेनाओं में शामिल होंगे। इनमें से 456 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिलेंगे जबकि 35 मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बनेंगे।

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पासिंग आउट परेड शनिवार यानी 14 दिसंबर को होगी। नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड की सलामी लेंगे। तमाम गणमान्य लोगों, विदेशी मेहमानों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों व कैडेटों के स्वजनों की मौजूदगी में आयोजित होने वाली गरिमामय परेड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अकादमी के एतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड होगी। परेड के उपरांत आयोजित होने वाली पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद कुल 491 आफिसर कैडेट बतौर अधिकारी देश-विदेश की सेना की मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे। इनमें 456 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिलेंगे। जबकि 35 युवा सैन्य अधिकारी मित्र देशों की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे।

कुल मिलाकर शनिवार को सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा। इनमें मित्र देशों को मिले 2988 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
पीओपी के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। चप्पे-चप्पे पर सेना के सशस्त्र जवान तैनात हैं। अकादमी परिसर के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा दून पुलिस के पास है। परेड के दौरान शनिवार सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक पंडितवाड़ी से लेकर प्रेमनगर तक जीरो जोन रहेगा।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular