भारतीय न्याय संहिता और साक्ष्य अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रदर्शनी
उत्तराखंड में न्याय प्रणाली में सुधार के प्रमुख पहलू
हरिद्वार: गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बैरागी कैंप, हरिद्वार में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा “नूतन न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, अभियोजन अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली से अवगत कराना है।




