spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, CM ने सभी से...

मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, CM ने सभी से मिलकर दी होली की शुभकामनाये

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा अधिकारियों ने भागीदारी कर मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की।

यह भी पढ़े: http://भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों के साथ विपक्षी नेताओं को होली की शुभकामनाये दी

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular