दो गिरफ्तार, वसूले जा रहे थे 10 लाख रुपये
देहरादून: उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने SSC मल्टी टास्किंग स्टाफ एवं हवलदार भर्ती परीक्षा-2025 में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
STF और उत्तर प्रदेश STF की संयुक्त टीम ने देहरादून स्थित एमकेपी इंटर कॉलेज के महादेव डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में STF को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम वसूल रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि छापेमारी के दौरान परीक्षा लैब के पास बने अंडरग्राउंड चेंबर से दो लैपटॉप और एक राउटर बरामद किया गया, जिन्हें रिमोट के माध्यम से संचालित कर प्रश्नपत्र हल किए जा रहे थे। STF ने सभी उपकरण कब्जे में लेकर परीक्षा केंद्र को सील कर दिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतिश कुमार निवासी देवरिया (हाल निवासी दिल्ली) और भास्कर नैथानी निवासी नथुवावाला, देहरादून के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभ्यर्थियों से परीक्षा पास कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी 10 लाख रुपये की मांग करते थे और तकनीकी माध्यम से प्रश्न हल कराते थे।

दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम-2023, आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में STF की टीम दबिश दे रही है।
गिरप्तार किये गये अभियुक्त का नाम- पता
- नीतिश कुमार पुत्र चन्द्रभान गौड़ निवासी भाटपार रानी देवरिया, उ.प्र. हाल निवासी नागलोई दिल्ली ।
- भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चन्द्र नैथानी निवासी नथुवावाला, देहरादून ।

-बरामदगी का विवरण-
02 Dell Laptop, 01 Ethernet Connector adaptor Zebronics (USB 2 Ehernet cable) 02 Ethernet cable cat-06 with USB Connector, 01 Digisol router with charger, PNT Cable connecting box, 04 mobile phone
एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड टीम-
क्षेत्राधिकारी मसूरी जगदीश चन्द्र पंत – टीम प्रभारी
- निरीक्षक नन्दकिशोर भट्ट 2. उ0नि0 राजेश ध्यानी
- हे.का. सुधीर केसला 4. हे0का0 रामचन्द्र
- कान्स. अनिल कुमार 6. कान्स. कादर खान
एस.टी.एफ. उत्तरप्रदेश टीम
- उ.नि. जयवीर सिंह 2. हे.का. रकम सिंह
- हे.का. प्रदीप धनकड़ 4. का. रोमिश तोमर

