spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ी हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन

उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़ी हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन

- Advertisement -
शादी के झांसे में फंसाकर करती थी ब्लैकमेलिंग

हाईप्रोफाइल अंदाज़ में ठगी करने वाली महिला को किया गिरफ्तार

रुद्रपुर: रुद्रपुर पुलिस ने एक शातिर महिला ठग को गिरफ्तार कर बड़ा ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी रैकेट उजागर किया है। गिरफ्तार महिला हिना रावत निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर, विभिन्न पहचान और तरीकों से लोगों को ठगती थी।

6 जून को रुद्रपुर निवासी दीपक कक्कड़ ने कोतवाली में शिकायत दी थी कि एक महिला, जिसने खुद को अंकिता शर्मा और हाईकोर्ट की एडवोकेट बताया। व्हाट्सएप पर संपर्क कर पहले प्रेमजाल में फंसाया। फिर शादी का नाटक कर घर में रहने लगी। इसके बाद उसने 30 लाख रुपये की मांग करते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और न देने पर हत्या या आत्महत्या कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी।

जांच में पता चला कि महिला का असली नाम हिना रावत है। वह पहले से शादीशुदा है और कई मामलों में आरोपित रही है। दीपक की शिकायत पर रुद्रपुर कोतवाली में IPC की धारा 308(4)/308(6), 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

अदालत, कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांडिंग से लेकर शादी तक- ठगी के हर रास्ते पर चली हिना

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने हिना के पास से ब्लैकमेलिंग की 50 हजार रुपये की रकम और फर्जी आधार कार्ड बरामद किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह विदेश भागने की फिराक में थी, जिसके लिए उसे 30 लाख रुपये चाहिए थे।

उसका आपराधिक इतिहास चौंकाने वाला है—उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कभी खुद को सफल बिजनेसमैन, कभी रजनीगंधा ब्रांड की एंबेसडर, कभी हाईकोर्ट वकील, तो कभी ठेकेदार बताकर लोगों को ठगती थी।

वह मैट्रिमोनियल साइट्स पर अविवाहित बनकर पुरुषों को प्रेमजाल में फंसाती है। फिर रेप और दहेज के झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करती थी। अपनी पहचान छिपाने के लिए वह लगातार मोबाइल और सिम बदलती रहती थी। पुलिस का मानना है कि लोक-लाज और बदनामी के डर से कई पीड़ित अब तक सामने नहीं आए हैं।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जनता से अपील की है कि ऐसे ठगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular