spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहरीश रौतेला ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन

हरीश रौतेला ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन

- Advertisement -

अल्मोड़ा: सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत स्थित पर्यटक आवास में सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हरीश रौतेला अपने 40 से अधिक समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी का भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करने वाली पार्टी है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नए विकास आयाम स्थापित कर रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या कहा कि हाल ही में विधायक बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि देश का जनमत भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी एक बार फिर सफलता का वही क्रम दोहराएगी।

रौतेला के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में महेंद्र सिंह रौतेला, धीरज, दीप चंद्र तिवारी, गिरीश चंद्र, जीवन राम, गणेश राम, आशु कुमार, यशपाल चंद्र, हेमराज, नवीन चंद्र भट्ट, रणजीत सिंह बिष्ट, रमेश लाल, कुंदन लाल, प्रताप राम, महेश लाल, कृपाल राम, राजेंद्र सिंह नेगी, मनोज आर्या, हरीश जीना, नरेंद्र सिंह नेगी, गोपाल राम, प्रेम राम, गिरधारी सिंह, दीवान राम, देवेंद्र कुमार, गिरीश राम, भास्करानंद, तनुज कुमार, महेंद्र कुमार, शांति राम, बची राम, राजन राम, रमेश राम और हरीश राम शामिल रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, मंडल प्रभारी खड़क सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शाही, विपिन पाठक, बिशन कनवाल, नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, राजेंद्र जोशी, पप्पू नेगी, नारायण सिंह, प्रकाश जीना, भुवन सिंह, ललित तिवारी, गोपाल खोलिया, महेश डांगी, पान सिंह और अशोक जलाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डिग्री कॉलेज का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश

सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के शीतला खेत में बन रहे राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के अंदर करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह कॉलेज शुरू हो जाने के बाद क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दुरुस्त क्षेत्र में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular