spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहरिद्वार : GST का डाटा एंट्री ऑपरेटर 20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

हरिद्वार : GST का डाटा एंट्री ऑपरेटर 20000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

- Advertisement -

पुराने वैट टैक्स निपटाने के नाम पर 1.20 लाख की मांग

विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों की गिरफ़्तारी

हरिद्वार: विजिलेंस की टीम ने जीएसटी कार्यालय में कार्यरत उपनल कर्मी प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी फर्म हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है। जीएसटी लागू होने से पूर्व वर्ष 2017 के अंतिम तीन माह का वैट टैक्स विभाग द्वारा 1,76,000 रुपये बताया गया था।

इस देनदारी को समाप्त करने के नाम पर जीएसटी कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल ने एक लाख 20 हजार रुपये नकद रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने यह रकम किस्तों में देने के लिए कहा था।

शिकायत के सत्यापन के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जाल बिछाया और 24 फरवरी को सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 हरिद्वार कार्यालय के पास प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

प्रमोद सेमवाल उपनल के माध्यम से पिछले करीब 18 वर्षों से सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 हरिद्वार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पुराने वैट मामलों के निपटान के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रहा था। सतर्कता अधिष्ठान द्वारा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular