spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहरिद्वार: खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिचौलिया प्रिंसिपल भी अरेस्ट, विजिलेंस...

हरिद्वार: खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिचौलिया प्रिंसिपल भी अरेस्ट, विजिलेंस ने की कार्रवाई

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. विजिलेंस की टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने 40 वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता से जुड़े मामले में बीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए गए खंड शिक्षा अधिकारी की पत्नी पुलिस विभाग में अफसर है.

आरोप है कि मंगोलपुर स्थित सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी रिश्वत की मांग की थी. विजिलेंस की टीम ने उसे भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों आरोपियों को लेकर देहरादून रवाना हो गई. विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार मामला हरिद्वार स्थित 40 वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल मान्यता से जुड़ा है.

दरअसल, स्कूल की मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी. शिकायतकर्ता ने जब खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर से नवीनीकरण प्रमाण पत्र जारी करने को कहा तो उन्होंने रिश्वत की एवज में बीस हजार रुपए मांगे. शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की. विजिलेंस ने जब मामले की प्राथमिक जांच की तो आरोप सही पाए गए. इसके बाद विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और रोशनाबाद स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर छापेमारी की.

आरोप है कि मुकेश बृजपाल सिंह राठौर के लिए ही काम करता था. उसके साथ रिश्वतखोरी के धंधे में शामिल था. शिकायतकर्ता से उसी ने बिचौलिया बनकर रिश्वत की मांग की थी. बृजपाल सिंह राठौर हरिद्वार जिले में लंबे समय से तैनात है.

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular