Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडविश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का भव्य एवं दिव्य स्थापना दिवस, बड़ी संख्या...

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का भव्य एवं दिव्य स्थापना दिवस, बड़ी संख्या मे श्रदालुओं ने किए दर्शन

देहरादून: उत्तराखण्ड के विश्व प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर में आज आरती और प्रसाद वितरण के साथ ही स्थापना दिवस शुरू हो गया है। पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच बाबा के भक्तों में जोश दिखाई दिया। शनिवार शाम से ही कैचीधाम में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। लंबी-लंबी कतरो मैं भक्तजन अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाबा के जयकारे लगाते दिखे। मंदिर प्रबंधन ने ब्रह्म मूर्त में बाबा को भोग अर्पित कर दर्शनों के लिए खोल दिया।

नैनीताल शहर से 18 कोलोमेटर दूर शिप्रा नदी से लगी हुई वैली में बसे कैंची मंदिर की वर्ष 1965 में स्थापना के बाद से ही भंडारे का आयोजन होते आ रहा है। हनुमान अवतार कहे जाने वाले चमत्कारी नीब करौरी महाराज के आशीर्वाद से पिछले कुछ वर्षों से भंडारे का अस्तित्व लगातार विशाल होते जा रहा है। देश विदेश के भक्त स्थापना के रोज यहां पहुंचकर बाबा के दर्शन करते हैं और भंडारा पाते हैं। इस बीच लाखों लोग दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

इस वर्ष, स्थापना दिवस से पूर्व बाबा के श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं में विशेष ध्यान दिया है। मंदिर दर्शन को जा रहे भक्त पार्किंग स्थल में वाहन पार्क कर सटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम मंदिर पाहुँच रहे हैं। मंदिरों में मालपुआ और सब्जी का भोग चढ़ाया गया जिसे बाद में श्रद्धालु को वितरित किया गया। मंदिर प्रबंधन की तरफ से भी प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई और भक्तों को निश्चित समय से मंदिर में प्रवेश करने दिया गया।

स्थापना दिवस के मौके पर जिले के कप्तान एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा स्वयं मेले की मॉनिटरिंग कर रहें है। श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। ताकी बाबा के भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। मौके पर SSP मीणा ने बताया कि इस भव्य मेले के आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन बीते एक माह से तैयारी में जुटा था। आज सभी व्यवस्थाएं सुचारू चल रही है। दूरदराज के क्षेत्र से और देशभर से आ रहे श्रद्धालु आसानी से बाबा के दर्शन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular