spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम होगा वीर बलिदानी श्रवण कुमार के...

राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम होगा वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम

सीएम धामी ने उत्तरकाशी के प्रतिनिधिमंडल को दिया आश्वासन

सुतडी- सरुताल- ट्रैक पर बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां

देहरादून: उत्तरकाशी जिले के निवासियों ने सरनोल- सुतड़ी- सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने तथा राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम किए जाने से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने शनिवार को सीएम से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम अमर शहीद वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर रखे जाने तथा सुतडी सरुताल ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावना के दृष्टिगत इसे पर्यटक स्थल बनाए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जगमोहन सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, सरदार रावत ,तरवीन राणा, अवतार रावत , धनवीर रावत, राजेंद्र सेमवाल, जबर सिंह चौहान, सोबेंद्र सिंह चौहान, कमला जुड़ियाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular