Friday, February 6, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडगढ़वाल विवि का स्वर्ण जयंती समारोह, सीएम ने वर्चुअल रूप से किया...

गढ़वाल विवि का स्वर्ण जयंती समारोह, सीएम ने वर्चुअल रूप से किया संबोधित, युवाओं से किया खास आह्वान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की सभी को शुभाकामना दी। उन्होंने हिमालय पुत्र स्वर्गीय हेमवती नन्दन बहुगुणा का स्मरण करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय उनकी विकासवादी सोच का परिणाम है। विश्वविद्यालय पिछले पांच दशकों से स्व. बहुगुणा के विकास के सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पचास वर्षों से विश्वविद्यालय अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहा है, इसी का परिणाम है कि 2009 में इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा अर्जित किए गए विभिन्न रिकॉर्ड विश्वविद्यालय के कुशल नेतृत्व और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के अथक परिश्रम का प्रतिफल है।

विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को कृषि, मोटे अनाज के उत्पादन, पर्यावरण, आर्थिकी, संस्कृति, स्थानीय भाषा, के क्षेत्र में कुशल एवं जागरूक भी बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक प्रयास कुछ मामलों में अत्यंत विशेष हैं। लगभग 13 हजार फुट की ऊँचाई पर स्थित तुंगनाथ में यह विश्वविद्यालय अपने अथक प्रयासों से एक शोध विस्तारण केन्द्र को संचालित कर रहा है, जिसके अन्तर्गत उच्च हिमालयी दुर्लभ प्रजाति के अनेक औषधीय तथा सगंध पादपों पर शोध किया जाता है। यह कार्य शोध, आयुर्वेद एवं चिकित्सा के साथ ही यहां की आर्थिकी के विकास में भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। कहा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने अपने विशिष्ट प्रयासों से जनसामान्य के लिए इस क्षेत्र की धरोहरों को संग्रहित, संरक्षित एवं प्रदर्शित करने के उद्देश्य से एक पुरातात्त्विक संग्रहालय की स्थापना भी की है, यह अत्यंत सराहनीय कार्य है।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से विधायक विनोद कण्डारी, कुलपति हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल, निदेशक जी.बी.पन्त राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान प्रो. सुनील नौटियाल, कुलपति नार्थ ईस्ट सेंट्रल वि.वि. डॉ. प्रभा शंकर शुक्ला एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: मुख्य सचिव ने एफआरआई परिसर पहुंचकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लिया

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular