spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनिःशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर का आयोजन

निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर का आयोजन

- Advertisement -

देहरादून। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधीय परियोजना के तहत 1-7, मार्च 2023 जन आरोग्य मेला सप्ताह के अन्तर्गत संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंन्टर के ऑर्थोपीडिक सर्जन डाॅ. गौरव संजय ने मलिंगार, ग्राउन्ड लंडौर, मसूरी में निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग से सम्बन्धित मरीजों का स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण किया। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि से.नि. आई.ए.एस. ए. एस. खुल्लर, विशिष्ठ अतिथि ऑर्थोपीडिक सर्जन डाॅ. गौरव संजय, दन्त चिकित्सक डाॅ. शीतल चैहान पंवार, न्यूरोपैथी डाॅ. मनोज कुमार, पूर्व बी. जे. पी. महिला मोर्चा, मसूरी मंडल की अध्यक्ष पुष्पा पडियार, नेहा पडियार, नरेन्द्र पडियार एवं अन्य गणमान्य जनों ने रीबिन काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
स्वास्थ्य हर एक व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते है। स्वस्थ व्यक्ति न केवल अपने लिए बल्कि पूरे समाज के लिए मददगार होता है। इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य है कि जरूरतमंद लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें। इस निःशुल्क परामर्श शिविर में विभिन्न प्रकार के हड्डियों की बीमारियों से सम्बन्धित 80 से भी अधिक मरीज आये। जिनका कि ऑर्थोपीडिक सर्जन डाॅ. गौरव संजय द्वारा परीक्षण किया गया। आये हुए मरीजों को निःशुल्क सलाह एवं निःशुल्क बी.एम.डी. की जाँच की गई। इन शिविरों के आयोजन का उद्देश्य हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इन शिविरों का लाभ उठाये। पिछले 14 सालों में अस्पताल लगभग तीन सौ से भी अधिक इस तरह के शिविरों का आयोजन देहरादून के आस-पास एवं अपने प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में भी कर चुका है। यह अपने आप में एक रिकार्ड हैं। इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज किया जा चुका है।

यह भी पढ़े: http://चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 2 लाख के पार

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular