spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहेली सेवा के नाम पर की लाखों की ठगी

हेली सेवा के नाम पर की लाखों की ठगी

- Advertisement -

हरिद्वार: साइबर ठगों ने हेलिकॉप्टर से केदारनाथ दर्शन के नाम पर महाराष्ट्र के यात्री दल से करीब तीन लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। एक यात्री की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के (नागपुर मोहपा तह कमलेश्वर गपूर निवासी) हेमंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि केदारनाथ दर्शन को हेली सेवा के लिए उसने गूगल सर्च किया था। यहां मिली एक वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। यहां कॉलर ने उसे पवन हंस लिमिटेड हेली सेवा का एक यात्री का शुल्क 5500 रुपये बताया। उसने 47 यात्रियों के हिसाब से 2,45, 500 रुपये गायत्री टेलीकॉल में पहुंचकर ऑनलाइन जमा कराए।

कॉलर ने बताया था कि दो जून को उन्हें फाटा से हेली सेवा मिलेगी। लेकिन रास्ते में एक व्यक्ति ने कॉल कर 18 फीसदी जीएसटी के रूप में 46,530 जमा कराने को कहा। ऐसा नहीं करने पर टिकट निरस्त करने की धमकी दी। इस पर उन्होंने उसके दिए खाते नंबर में ऑनलाइन पैसे जमा कर दिए। जैसे ही वह फाटा में हेलिपैड पर पहुंचे तब पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। नगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: http://चलती बाइक पर ठुमके लगाना युवती को पड़ा भारी, लाइसेंस निलंबित

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular