Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमहाराष्ट्र के पूर्व सीएम ठाकरे ने किए बदरी विशाल के दर्शन

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ठाकरे ने किए बदरी विशाल के दर्शन

बद्रीनाथ/चमोली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पूजा अर्चना के लिए शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। वह सुबह 10 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें प्रसाद भेंट किया। बताया जा रहा है कि इसे बाद अब वे केदारनाथ धाम भी जाएंगे।

केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल परिवार के साथ धाम पहुंचे और बदरी-केदार के दर्शन किए। उनके साथ मुंबई के सांसद मनोज कोटक भी थे। केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल सुबह आठ बजे हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मोरेश्वर व सांसद मनोज ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से बातकर यात्रा की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वह बदरीनाथ पहुंचे। यहां बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। दर्शनों के बाद उन्हें भगवान का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किए गए।

यह भी पढ़े: ਲਾਲਜੀਤ ਭੁੱਲਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਤੋਂ ਕਬਜ਼ੇ ਛੁਡਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤੇਜ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਸਖ਼ਤ ਹਦਾਇਤਾਂ

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular