spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडफ्लो उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस ने महिला सुरक्षा व साइबर क्राइम...

फ्लो उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस ने महिला सुरक्षा व साइबर क्राइम पर किया मंथन

डीजीपी ने महिला सुरक्षा के लिए सुरक्षित वातावरण की वकालत की

देहरादून: फ्लो उत्तराखंड व उत्तराखंड पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और साइबर क्राइम पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उत्तराखंड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराई जा रही पहल और सुविधाओं की जानकारी देना है

पुलिस महानिदेशक ने राज्य भर में महिलाओं की सुरक्षा के उपायों को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।  उन्होंने एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए ऐसी पहल को पूरा समर्थन देने की बात कही।

कार्यक्रम में एसपी अपराध विशाखा अशोक भदाणे ने महिलाओं संबंधी अपराध, सुरक्षा उनके विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं को विभिन्न अपराधों और खतरों से बचाने के लिए लागू की जा रही विशेष पहल की जानकारी दी। अंकुश मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर ने साइबर सुरक्षा के विषय पर विचार साझा किए।

फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्ष, डॉ. चारु चौहान ने  कहा कि फ्लो उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस  ने महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें डिजिटल युग में खुद की रक्षा के लिए आवश्यक ज्ञान और संसाधनों से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इस अवसर पर श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय/ पी एंड एम, डॉ. निलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड,  पी रेणुका देवी,  पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था,  कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था सहित सुश्री अनुराधा मल्लाह, पूर्व अध्यक्ष, डॉ. मानसी रस्तोगी, सचिव फ्लो व प्रमुख महिला उद्यमी और स्कूली अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular