spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में आयोजित हुआ सपनों की उड़ान कार्यक्रम

राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में आयोजित हुआ सपनों की उड़ान कार्यक्रम

- Advertisement -

उत्तरकाशी:  सपनों की उड़ान कार्यक्रम आज राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान जी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा छात्र छात्राओं ने विद्यालय कार्य दिवस में शिक्षण के बाद बचे समय में व्यवसायिक प्रशिक्षण से हासिल हुनर से स्थानीय सामग्री से निर्मित अनेक मॉडल तथा मोटे अनाज से बने पकवान प्रदर्शित किए।छात्र छात्राओं ने बड़े विस्तार से अपने अपने मॉडल की उपयोगिता को मुख्य अतिथि के सम्मुख रखा।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के उन्नयन के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं,इसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है।सभी शिक्षकों तथा अधिकारी गणों को भी अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा।इस अवसर पर भटवाड़ी विकास खंड की प्रमुख श्रीमती विनीता रावत जी विशिष्ठ अतिथि ,हरीश डंगवाल,सूरत गुसाई, जगमोहन रावत,जितेंद्र पंवार,मनोज चौहान,अंकित रावत,कैलाश नेगी,कन्हैया रमोला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विजयपाल सिंह मखलोगा।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular