spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडफेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सूची में उत्तराखंड के पांच डीएम शामिल

नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल ने बनाई खास पहचान

नई दिल्ली-देहरादून: फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने संयुक्त रूप से “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” सर्वेक्षण के प्रारंभिक नतीजे जारी कर दिए हैं। सर्वे में देशभर के करीब 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कामकाज का मूल्यांकन किया गया, जिसके बाद लगभग 100 जिलाधिकारियों और डिप्टी कमिश्नरों को प्रारंभिक सूची में शामिल किया गया है।

उत्तराखण्ड से पांच जिलाधिकारियों का चयन किया गया है। इनमें आईएएस ललित मोहन रयाल, नितिन भदौरिया ,मयूर दीक्षित, विशाल मिश्रा व प्रशांत आर्य के नाम शामिल हैं। ये सभो प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात हैं।

इस सूची में देहरादून के  जिलाधिकारी सविन बंसल का नाम न होना आश्चर्यजनक माना जा रहा है।

चयन प्रक्रिया का आधार

फेम इंडिया के अनुसार चयन प्रक्रिया में प्रशासनिक क्षमता, गवर्नेंस, संकट प्रबंधन, जनसंपर्क, नवाचार, जवाबदेही और विकास कार्यों जैसे 10 मानकों को आधार बनाया गया। सर्वे में विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट और मीडिया विश्लेषण को भी शामिल किया गया।

Lalit Mohan Rayal, born on 28 June 1976, is an Indian Administrative Service officer of the 2011 batch, Uttarakhand cadre. He holds an MA in History and an M.Sc. in Mathematics. Currently, he serves as the District Magistrate of Nainital, Uttarakhand, a position he has held since 12 October 2025.

प्रारंभिक सूची में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के जिलाधिकारियों को जगह मिली है। उत्तर प्रदेश से विशाख जी अय्यर, राजेंद्र पेंसिया और सत्येंद्र कुमार, बिहार से डॉ. थियागराजन एस.एम. और विवेक रंजन मैत्रेय, राजस्थान से टीना डाबी तथा महाराष्ट्र से आयुष प्रसाद जैसे नाम सूची में शामिल हैं।

फेम इंडिया ने कहा है कि चयनित अधिकारियों का विस्तृत स्टेकहोल्डर सर्वे कराया गया है। अंतिम चयन के बाद प्रमुख अधिकारियों को मैगजीन के विशेष अंक में स्थान दिया जाएगा। सूची वर्णक्रम के आधार पर जारी की गई है, इसे रैंकिंग नहीं माना जाए।

नितिन सिंह भदौरिया-  जन्म 18 सितंबर 1982 को हुआ था, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने बीआईटीएस पिलानी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई (ऑनर्स), आईआईएम बैंगलोर से मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा और देहरादून विश्वविद्यालय से फ्रेंच भाषा का सर्टिफिकेट कोर्स किया है।

फेम इंडिया के प्रबंध संपादक अनिल सिंह के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य उन जिलाधिकारियों के काम को सामने लाना है जिन्होंने प्रशासन और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्कृष्ट नेतृत्व करने वालों को प्रोत्साहन देने की पहल

भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था में जिलाधिकारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। वे ऐसे अधिकारी होते हैं, जिनके पास आम लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने की क्षमता होती है। विकास कार्यों में कई संस्थाएं और व्यक्ति योगदान देते हैं, लेकिन सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू कर उनका लाभ जनता तक पहुंचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जिलाधिकारी पर ही होती है। देश और राज्य सरकारों द्वारा बनाई गई विकास योजनाओं और नीतियों को जमीन पर उतारते हैं।

2017 बैच के IAS अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने 20 जून 2025 को उत्तरकाशी के जिलाधिकारी का पद संभाला। वे जिले के 25वें DM हैं और अपनी ईमानदारी, कर्मठता, और पारदर्शी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

इस पूरी व्यवस्था में जिलाधिकारी केवल प्रशासन संभालने वाले अधिकारी नहीं होते, बल्कि वे कुशल प्रबंधन, बेहतर योजना और संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण भी पेश करते हैं। एक सक्षम और लोकप्रिय जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति इससे वंचित न रहे।

बेहतर प्रशासक माने जा रहे मयूर दीक्षित। 2011-12 बैच के IAS अधिकारी हैं। IIT और IIM के बाद आईएएस बने।  अभी हरिद्वार के डीएम हैं। और 2027 के हरिद्वार कुंभ की अहम जिम्मेदारी है।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए फेम इंडिया ने अपने विशेष अंक “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” के जरिए देश के उन जिलाधिकारियों के कार्यों और उपलब्धियों को सामने लाने का प्रयास किया है, जिन्होंने अपने कार्यकाल में बेहतरीन प्रशासन, नवाचार और जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

एक जिम्मेदार और सकारात्मक मीडिया संस्थान के रूप में फेम इंडिया की यह पहल उन डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स और डिप्टी कमिश्नर्स को सम्मान और पहचान देने के उद्देश्य से की गई है, जो देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

भारत के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन करने के लिए फेम इंडिया ने एशिया पोस्ट के साथ मिलकर व्यापक सर्वेक्षण किया है। इसमें विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट्स और मीडिया विश्लेषण के आधार पर उन लोकप्रिय जिलाधिकारियों का चयन किया गया है, जिन्होंने अपने कार्यों से विशेष पहचान बनाई है।

विशाल मिश्रा उत्तराखंड कैडर के 2018 बैच के एक तेजतर्रार आईएएस (IAS) अधिकारी हैं, जिन्हें केदारनाथ धाम की संवेदनशीलता और आगामी चारधाम यात्रा की चुनौतियों को देखते हुए रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है। आईआईटी कानपुर से शिक्षित हैं।

प्रारंभिक परिणाम में लगभग 100 अधिकारियों को चुना गया है, जिनमें से चुनींदा जिलाधिकारियों को फेम इंडिया पत्रिका में स्थान दिया जाएगा। कृपया ध्यान दें, यहां प्रकाशित सूची पात्रता के अनुक्रम में नहीं, बल्कि वर्णाक्षर के अनुसार है-

उत्तराखंड
1- नितिन सिंह भदौरिया (ऊधम सिंह नगर)
2- प्रशांत आर्य (उत्तरकाशी)
3- मयूर दीक्षित (हरिद्वार)
4- ललित मोहन रयाल (नैनीताल)
5- विशाल मिश्रा (रुद्रप्रयाग)

आंध्र प्रदेश
1- ए. तमीम अंसारिया (गुंटूर)
2- जी. लक्ष्मीश (एनटीआर जिला)
3- डीके बालाजी (कृष्णा)

असम
1- अनामिका तिवारी (मोरीगांव)
2- बिक्रम कैरी (डिब्रूगढ़)
3- सुमित सत्तावन (तिनसुकिया)
4- स्वप्नील पॉल (कामरूप मेट्रोपॉलिटन)

उत्तर प्रदेश
1- अंजनी कुमार सिंह (मैनपुरी)
2- अस्मिता लाल (बागपत)
3- अविनाश सिंह (बरेली)
4- राजेंद्र पेंसिया (संभल)
5- रविन्द्र कुमार (आजमगढ़)
6- विजय कुमार सिंह (मेरठ)
7- विशाख जी अय्यर (लखनऊ)
8- सत्येंद्र कुमार (वाराणसी)

ओडिशा
1- अमृत रुतुराज (खोरधा)
2- दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे (कटक)
3- वी. कीर्ति वासन (गंजाम)
4- सुभंकर मोहापात्र (सुंदरगढ़)

कर्नाटक
1- जगदीश जी (बेंगलुरु अर्बन)
2- दर्शन एच वी (दक्षिण कन्नड़)
3- स्वरूपा टीके (उडुपी)

केरल
1- अनु कुमारी (तिरुवनंतपुरम)
2- जी. प्रियंका (कोच्चि)
3- प्रेम कृष्णन एस (पथानमथिट्टा)

छत्तीसगढ़
1- गौरव कुमार सिंह (रायपुर)
2- दिव्या उमेश मिश्रा (बालोद)
3- संबित मिश्रा (बीजापुर)

झारखंड
1- आदित्य रंजन (धनबाद)
2- दिनेश कुमार यादव (गढ़वा)
3- मंजूनाथ भजन्त्री (रांची)
4- रवि आनंद (जामताड़ा)
5- आर. रोनिता (खूंटी)
6- हेमंत सती (साहिबगंज)

तमिलनाडु
1- डी. स्नेहा (कांचीपुरम)
2- पवनकुमार जी गिरियप्पनवार (कोयंबटूर)
3- रश्मि सिद्धार्थ जागड़े (चेन्नई)

तेलंगाना
1- मिक्किलिनेनी मनु चौधरी (मेदचल-मल्काजगिरी)
2- हरिचंदना दासरी (हैदराबाद)
3- सी. नारायण रेड्डी (रंगारेड्डी)

त्रिपुरा
1- चांदनी चंद्रन (नॉर्थ त्रिपुरा)
2- रिंकू लाथर (गोमती)
3- विशाल कुमार (वेस्ट त्रिपुरा)

प. बंगाल
1- पी. दीपप प्रिया (हावड़ा)
2- पोन्नामबलम एस (पश्चिम बर्धमान)
3- हरिशंकर पैनिकर (दार्जिलिंग)
4- शिल्पा गौरसिरिया (उत्तर 24 परगना)

पंजाब
1- आशिका जैन (होशियारपुर)
2- कोमल मित्तल (मोहाली)
3- दीपशिखा शर्मा (फिरोजपुर)
4- हिमांशु अग्रवाल (जालंधर)

बिहार
1-आनंद शर्मा (मधुबनी)
2-  उदिता सिंह (रोहतास)
3- दीपेश कुमार (सहरसा)
4- डॉ. थियागराजन एस.एम. (पटना)
5- वैभव श्रीवास्तव (सारण)
6- विवेक रंजन मैत्रेय (सीवान)
7- शशांक शुभंकर (गया)
8- सुब्रत कुमार सेन (मुजफ्फरपुर)

मणिपुर
1- धरुन कुमार एस (चुराचंदपुर)
2- मयांग्लाम्बम राजकुमार (इम्फाल वेस्ट)

मध्य प्रदेश
1- कौशलेंद्र विक्रम सिंह (भोपाल)
2- रजनी सिंह (नरसिंहपुर)
3- राघवेंद्र सिंह (जबलपुर)
4- सतीश कुमार एस (सतना)
5- शिवम वर्मा (इंदौर)

महाराष्ट्र
1- अमोल जगन्नाथ येडगे (कोल्हापुर)
2- आयुष प्रसाद (नासिक)
3- जितेंद्र डूडी (पुणे)
4- किशन नारायणराव जावले (रायगढ़)
5- सौरभ कटियार (मुंबई उपनगरीय)

मेघालय
1- अभिनव कुमार सिंह (वेस्ट जयंतिया)
2- विभोर अग्रवाल (वेस्ट गारो हिल्स)
3- रोसेटा मैरी कुर्बाह (ईस्ट खासी हिल्स)

राजस्थान
1- अंकित (डूंगरपुर)
2- अलोक रंजन (चित्तौड़गढ़)
3- अरुण गर्ग (झुंझुनूं)
4- जितेंद्र कुमार सोनी (जयपुर)
5- टीना डाबी (बाड़मेर)
6- मुकुल शर्मा (सीकर)

हरियाणा
1- अजय कुमार (गुरुग्राम)
2- आयुष सिन्हा (फरीदाबाद)
3- नेहा सिंह (सोनीपत)
4- सतपाल शर्मा (पंचकुला)

हिमाचल प्रदेश
1- अनुपम कश्यप (शिमला)
2- अपूर्व देवगन (मंडी)
3- गंधर्वा राठौड़ (हमीरपुर)
4- मनमोहन शर्मा (सोलन)
5- हेमराज बैरवा (कांगड़ा)

एजीएमयूटी कैडर
1- अंकित यादव (नॉर्थ गोआ)
2- लक्ष्य सिंघल (दक्षिण दिल्ली)
3- मेकला चैतन्य प्रसाद (दक्षिण-पश्चिम दिल्ली)
4- विशाखा यादव (कुरुंग कुमे, अरुणाचल)
5- सलोनी राय (उधमपुर/ उत्तरी दिल्ली)
6- सनी कुमार सिंह (नई दिल्ली)

(इनपुट्स-भड़ास 4 मीडिया)अनिल सिंह
प्रबंध संपादक, फेम इंडिया मैगजीन

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular