spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडधारचूला मिलिट्री स्टेशन में आयोजित हुई पूर्व सैनिक रैली

धारचूला मिलिट्री स्टेशन में आयोजित हुई पूर्व सैनिक रैली

- Advertisement -

देहरादून: 27 फरवरी 2023 को स्टेशन हेड क्वार्टर धारचूला के तत्वाधान में कुमाऊँ स्काउट में पूर्व सैनिकों की सहायता के लिए पूर्व सैनिक महा रैली और मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया | स्टेशन कमांडर धारचूला ने मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया |

मेडिकल स्पेशलिस्ट्स ने पिथौरागढ़ ज़िले के धारचूला, कनालीछीना, मुंसियारी और डीडीहाट के स्थानीय लोगों का उपचार किया| सभी के द्वारा पूर्व सैनिक रैली की सराहना की गयी और रैली में प्रदान की गयी सेवा का भारी तादाद में स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया | स्टेशन कमांडर ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित किया और स्थानीय प्रबंधन को पूर्ण सहायता देने के लिए उनकी सराहना की |

रैली के दौरान विभिन्न स्टाल्स भी लगाए गए जिसमें स्व-रोजगार, पेंशन, सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय नीतियां व् सहायता शामिल थे स्थानीय 637 से ज्यादा पूर्व सैनिक व् 37 वीर नारियों ने रैली में शामिल होकर व् चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा कर रैली को सफल बनाया| समारोह का समापन आर्मी व् सिविल के आमंत्रित अतिथियों द्वारा राष्ट्र के लिए नागरिक शपथ लेकर हुआ |

अंत में स्टेशन कमांडर, कर्नल अजय पाल सिंह ने पूर्व सैनिकों , वीर नारिओं व् विकलांग सैनिकों को सम्मानित किया | जल- पान के दौरान सेवारत अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों से वार्तालाभ किया और स्थानीय प्रबंधन को सपोर्ट करने के लिए उनकी सराहना की |

धारचूला, कुमाऊँ का एक दूरस्थ सीमावर्ती शहर है, जो उत्तराखंड, हिमालय के भारत- नेपाल सीमा पर स्थित है | यह एक प्राचीन व्यापारिक शहर है और इसे ट्रांस हिमालयन व्यापार के लिए जाना जाता है | यह क्षेत्र प्रचुर मात्रा में भारतीय सेना को सैनिक देने में और बहादुर सैनिक पैदा करने अग्रणीय रहा है |

यह भी पढ़े: http://CM धामी ने IIT Roorkee में सोसाइटी ऑफ इण्डिया मीट-2023’ में वर्चुअल प्रतिभाग किया

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular