spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडहाथी ने मचाया उत्पात,वीडियों बना रही युवती पर भड़का

हाथी ने मचाया उत्पात,वीडियों बना रही युवती पर भड़का

- Advertisement -

देहरादून: मंगलवार की सुबह डोईवाला क्षेत्र में अचानक हाथी के आ जाने से हड़कंप मच गया। हाथी को अपनी ओर आता देख मार्ग में आवाजाही कर रहे लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान लोगों ने उसे पत्थर मारकर जंगल में भगाने की कोशिश की। जिस पर हाथी और ज्यादा गुस्से में आ गया और हमला करने के लिए उनकी तरफ दौड़ पड़ा।

इस दौरान डोईवाला दूधली मार्ग पर जा रहे वाहनों पर भी हाथी ने हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूटी पर जा रही स्थानीय युवती भी रुक कर वीडियो बनाने लगी, जिसे देख हाथी उसके पीछे दौड़ने लगा। युवती स्कूटी छोड़कर भाग गई तो हाथी ने स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

जिस जगह पर हाथी चहल कदमी कर रहा था वहां पर एक निजी विद्यालय भी है और गनीमत यह रही कि घटना के समय स्कूल का समय नहीं था। अन्यथा बच्चों पर भी हाथी हमलावर हो सकता था। हाथी को मार्ग पर घूमते हुए देख वन विभाग ने आतिशबाजी कर हाथी को भगाने के प्रयास किए। काफी देर तक हाथी मार्ग पर चहलकदमी करता रहा और बाद में जंगल की ओर चला गया।

यह भी पढ़े: http://श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए तैयार है श्री हेमकुंड साहिब

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular