spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडराज्य लोक सेवा आयोग से शिक्षा विभाग को मिले तीन दर्जन अधिकारी

राज्य लोक सेवा आयोग से शिक्षा विभाग को मिले तीन दर्जन अधिकारी

- Advertisement -

चयनित उम्मीदवारों को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी बधाई

कहा, अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग को लगभग तीन दर्जन अधिकारी मिले हैं। इन चयनित अधिकारियों की नियुक्ति से शिक्षा विभाग में जहां प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी वहीं विभागीय परियोजनाओं एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीसीएस परीक्षा में चयनित सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुये उनसे प्रदेश के विकास में योगदान की अपेक्षा की।

जम्मू-कश्मीर प्रवास पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 में चयनित उम्मीदवारों व उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) परीक्षा में युवाओं का चयन उनके अथक प्रयासों का नतीजा है। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने न सिर्फ अपने सपनों को साकार किया बल्कि अपने परिवार और समाज का भी गौरव बढ़ाया है। डॉ. रावत ने कहा कि आयोग की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा के परिणाम आने से प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा विभाग को 32 अधिकारी मिले हैं। जिसमें उप शिक्षा अधिकारी, स्टॉफ ऑफिसर एवं विधि अधिकारी के पद शामिल हैं। साथ ही सहकारिता विभाग में भी सहायक निबंधक के पदों पर भी अधिकारियों को चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि इन पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति से जहां विभाग में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आयेगी वहीं विभागीय परियोजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी धरातल पर हो सकेगा। डॉ. रावत ने कहा कि पीसीएस परीक्षा में चयनित अधिकारी अपनी प्रतिभा और योग्यता के दम पर उत्तराखंड को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular