spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडतड़के प्रातः से ही जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान

तड़के प्रातः से ही जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान

- Advertisement -

जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा 2700 से अधिक बाहरी व्यक्तियों/ घरेलू नौकरों का किया सत्यापन

सत्यापन न कराने वाले 238 मकान मालिकों/ व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 23 लाख 80 हजार रू० का जुर्माना

214 संदिग्ध व्यक्तियो को थाने पर लाकर की गई पूछताछ/ सत्यापन की कार्यवाही

81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 177 व्यक्तियों का चालान कर वसूला 44250/- रू० का जुर्माना

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश हेतु व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने के दिये हैं निर्देश

देहरादून : आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारो तथा घरेलू नौकरों के सत्यापन हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गये है।

       उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 18-05-2025 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यो से आये व्यक्तियों/किरायेदारों व घरेलू नौकरों के सत्यापन हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए 2743 बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारो/संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

अभियान के दौरान किरायेदारों/ घरेलू नौकरों/मजदूरों का सत्यापन न कराने पर 238 मकान मालिकों/ व्यक्तियों के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 23 लाख 80 हजार रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान 214 संदिग्धों को थाने पर लाकर पूछताछ कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 177 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 44250/- रू0 का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान संदिग्ध मिले 06 दो पहिया वाहनों को पुलिस द्वारा थाने पर लाकर लावारिश में दाखिल किया गया।

की गयी कार्यवाही का विवरण:-

1- सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या – 2743
2- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या – 238
3- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना- 23 लाख 80 हजार रू0
4- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या – 177
5- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत वसूला गया जुर्माना – 44250/- रू0
6- थाने पर लाए गये संदिग्ध- 214
7- लावारिश में दाखिल वाहन – 06

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular