spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकोर्ट परिसर में धमाकों की धमकी पर दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही

कोर्ट परिसर में धमाकों की धमकी पर दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही

एसएसपी दून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों द्वारा संभाली सर्च अभियान की कमान

बी०डी०एस० तथा डॉग स्क्वाड के साथ सम्पूर्ण कोर्ट परिसर में चलाया सर्चिंग अभियान

सर्च अभियान के दौरान कोर्ट परिसर में नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु

अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से कोर्ट को बम से उड़ाने की दी थी धमकी

देहरादून: आज जिला जज कार्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को बम से उडाने की धमकी दी गई है।

सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों द्वारा सर्च अभियान के कमान संभालते हुए डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल स्क्वाड तत्काल मौके पर बुलाया गया। मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए डॉग स्क्वाड तथा बी०डी०एस० टीम के साथ सम्पूर्ण कोर्ट परिसर की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular