Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबुजुर्गों की कुशलक्षेम जानने उनके द्वार पहुँची दून पुलिस

बुजुर्गों की कुशलक्षेम जानने उनके द्वार पहुँची दून पुलिस

बसंत विहार क्षेत्र में पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर जाना उनका हाल

सभी बुजुर्गों से उनकी समस्याओं की ली जानकारी, समस्याओं के त्वरित निराकरण का दिलाया भरोसा

थाना बसंत विहार

देहरादून: एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में निवास कर रहे एकल सीनियर सिटीजन , बुजुर्ग, जिनके परिवार जन व बच्चे उनके साथ नहीं रहते है, को चिन्हित कर उनकी सहायता करने, उनकी कुशल क्षेम पूछ कर उनकी पूरी जानकारी प्राप्त कर उनकी समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गये है।

   

उक्त आदेश के क्रम में आज दिनाँक 20/07/2025 को बसंत विहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाले ऐसे सीनियर सिटीजन/बुजुर्ग, जिनके बच्चे व परिवार जन उनके साथ नहीं रहते है, के घर पर जाकर उनका हालचाल, कुशल क्षेम की जानकारी ली गई। साथ ही सभी सीनियर सिटीजन से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया गया।

इस दौरान सभी बुजुर्ग व्यक्तियों को पुलिस सहायता नंबर 112, प्रभारी निरीक्षक बसंत विहार, चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी व बीट कांस्टेबल के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गये, दून पुलिस के इस कार्य की सभी सीनियर सिटीजनों द्वारा प्रशंसा की गई।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular