spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडडोईवाला: नहर में शव मिलने से इलाके में मची सनसनी

डोईवाला: नहर में शव मिलने से इलाके में मची सनसनी

- Advertisement -

डोईवाला: किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने वाली नहर में मिला युवक का शव। डोईवाला के केशवपूरी से खेतों में जाने वाली मुख्य सिंचाई नहर में विशाल उर्फ (मोदी) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय विशाल पुत्र रणवीर निवासी केशवपूरी मंगलवार सुबह ही दिल्ली से वापिस अपने घर लौटा था और घर से यह कहकर निकला की वह बाल कटवाने जा रहा है तत्पश्चात नहर में नहाने जाएगा। परंतु उसे मालूम ना था कि यह उसके अंतिम शब्द होंगे।

घटना मंगलवार सुबह 11:00-11:30 बजे की है, सूचना मिलते ही चीता पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। पुलिस द्वारा युवक को डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद युवक को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून के अस्पताल में ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़े:http://CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular