spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDM उत्तरकाशी मेहरबान ने यमुनोत्री धाम सहित यात्रा पड़ावों पर यात्रा प्रबंधन...

DM उत्तरकाशी मेहरबान ने यमुनोत्री धाम सहित यात्रा पड़ावों पर यात्रा प्रबंधन व तीर्थयात्रियों की सुविधा व्यवस्था का जायजा लिया

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री धाम सहित यात्रा पड़ावों पर यात्रा प्रबंधन व तीर्थयात्रियों की सुविधा को लेकर स्वीकृत कार्यो को समय से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय।

जिलाधिकारी ने जानकीचट्टी में प्रस्तावित ट्रेवलर्स रेस्टिंग फैसिलिटी तथा खरसाली में यमुनोत्री रोपवे निर्माण की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्द जमीन पर उतारने के लिए संबंधित विभागों को तेजी से कार्रवाई करने और राजमार्ग की भूस्खलन प्रभावित व संकरे हिस्सों में वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित व सुचारू बनाए रखने के उपाय सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी।

चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के साथ यमुनोत्री मार्ग तथा प्रमुख यात्रा पड़ावों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आसन्न चारधाम यात्रा को देखते हुए यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग के अनुरक्षण व रेलिंग्स की मरम्मत, हाई मास्ट लाईट की स्थापना, आठ सीटर शौचालय के निर्माण, विश्राम गृहों के अनुरक्षण आदि कार्यों हेतु धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इन सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जानकीचट्टी के लिए स्वीकृत हाईमास्ट लाईट की स्थापना भी शीघ्र कराई जाय। बड़कोट में दोबाटा के निकट स्थापित यात्री पंजीकरण एवं जांच केंद्र का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस केन्द्र पर यात्रियों और केंद्र पर तैनात कार्मिकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय।

यह भी पढ़े: http://कांग्रेस ने उत्तराखंड में 18 मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की – Congress Media Coordinator 

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular