spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडयातायात सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने DM टिहरी गढ़वाल सौरभ गहरवार खुद...

यातायात सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने DM टिहरी गढ़वाल सौरभ गहरवार खुद पहुंचे मौके पर

- Advertisement -

टिहरी गढ़वाल: जिलाधिकारी (DM) टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की उपस्थिति में आज पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डाइजर, नई टिहरी में वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा वाहनों में आरसी, डीएल, शीट बेल्ट, इंश्योरेंस, लाइसेंस, हेलमेट, वाहन सवारी, ओवरस्पीड, एल्कोहल, ओवरलोडिंग आदि को चेक किया गया। इस दौरान खबर लिखे जाने तक पुलिस विभाग द्वारा 83 चालान तथा परिवहन विभाग द्वारा 22 चालान कर लिए गए थे।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान 10 वाहन सीज किए गए, जिसमें एक बस, 2 टैक्सी तथा 7 दुपहिया वाहन शामिल हैं। जिलाधिकारी (DM) द्वारा सीज हुई गाड़ियों की सावरियों को अन्य वाहनों के माध्यम से पहुंचाया गया गंतव्य स्थान तक। टीम द्वारा प्रत्येक सरकारी, गैर सरकारी वाहनों को चेक किया गया। सरकारी वाहनों में ग्राम्य, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, मत्स्य, खाद्यान्न, निर्वाचन विभाग की गाड़ियों के शीट बेल्ट न पहनने के कारण चालान किए गए। वहीं अध्यक्ष नगर पालिका चंबा के ड्राइवर एवं पीडी डीआरडीए टिहरी का शीट बेल्ट न पहनने पर चालान किया गया। इस मौके पर एडीएम के.के. मिश्रा, एएसपी वी.डी. डोभाल, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, एसएचओ के.एम. भंडारी, तहसीलदार टिहरी आशीष घिल्डियाल सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: http://CM धामी ने ऊर्जा मंत्री से भेंट कर राज्य को केन्द्रीय पूल से 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत प्रदान किये जाने पर धन्यवाद दिया

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular