spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडनशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के दृष्टिगत DM रीना जोशी...

नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के दृष्टिगत DM रीना जोशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की

- Advertisement -

पिथौरागढ़: जनपद में लोगों में नशे की प्रवृत्ति एवं नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी (DM) रीना जोशी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी (DM) ने पुलिस, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए जनपद में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने विशेष रुप से 16 वर्ष से 20 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि बच्चे नशे के दुष्परिणामों को समझें तथा नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में ऐसे बच्चे जो नशीले पदार्थों के सेवन के आदि हैं उनके नाम जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराये जायें ताकि ऐसे बच्चो की समुचित काउंसलिंग की जा सके। वहीं जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद विक्रय संबंधी कोई दुकान,खोखा न होने संबंधी सूचना भी सभी प्रधानाचार्यों से प्राप्त कर ली जाए। चूंकि शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय प्रतिबंधित है।

वही जनपद में अफीम व भांग की अवैध खेती को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने वन व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि जनपद क्षेत्र अंतर्गत कहीं भी भांग व अफीम की अवैध खेती होती पाई जाती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस विभाग को दे ताकि भांग व अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया जा सके। बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: http://भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जोशीमठ आपदा को लेकर सीएम राहत कोष में अपनी 1 माह की पेंशन राशि देने की घोषणा की

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular