Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDM राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

DM राजेश कुमार ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून: जिलाधिकारी (DM) डॉ आर राजेश कुमार ने आज चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी एवं बिस्कुट वितरित किए। निरीक्षण के दौरान यात्रियों से वार्ता की उन को हो रही परेशानी भी पूछी। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर राजस्थान से आए यात्रियों के समूह से वहां रुकने का कारण पूछा उनके द्वारा बताया गया कि जाने हेतु बस का इंतजाम नहीं हो पाया जिस पर उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए साथ ही यात्रियों के साथ आए उनके एजेंट से बात की जिसने बताया कि यात्रा दल आज अपने गंतव्य स्थल को रवाना हो जाएगा। जिलाधिकारी (DM) ने संबंधित यात्रियों को आज अपराहन 04 बजे तक रवाना करने के निर्देश उनके एजेंट को दिए यात्री आज रवाना ना होने की दशा में संबंधित एजेंट पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े: http://CM से कनाडा के उच्चायुक्त ने की भेंट, विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular