Wednesday, October 22, 2025
Homeउत्तराखंडडीएम ने मृतक आश्रित को त्वरित नियुक्ति के दिए निर्देश

डीएम ने मृतक आश्रित को त्वरित नियुक्ति के दिए निर्देश

डीएम ने निगम और तहसील को फटकार लगाई

देहरादून: जनता दर्शन में न्याय की गुहार लगाने वाली दो बच्चों की माँ रेनू को जल्द न्याय मिलेगा। रेनू, अपने पति की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे से नौकरी के लिए दर-दर भटक रही थी। डीएम ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और मात्र 5 दिन में निगम और तहसील से नौकरी के कागज़ात पूरे करवा दिए।

रेनू के पति सुरेन्द्र सिंह नगर निगम देहरादून में नियमित पर्यावरण मित्र के पद पर कार्यरत थे। अप्रैल 2025 में उनका निधन हो गया। इसके बाद रेनू ने नगर निगम में नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बीते सात जुलाई को डीएम सविन बंसल के जनता दर्शन में रेनू ने अपनी दयनीय स्थिति बताते हुए मदद की गुहार लगाई। डीएम ने तुरंत नगर निगम और तहसील अधिकारियों को तलब किया और पूछा कि मृतक आश्रित कोटे का स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद नियुक्ति में देरी क्यों हो रही है।

उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और नगर निगम एमएनए को त्वरित नियुक्ति के निर्देश दिए। तहसील से रिपोर्ट भी तुरंत निगम को भिजवाई गई।

डीएम के निर्देश के बाद रेनू को अपने पति की जगह नौकरी मिलने की उम्मीद जग गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img
- Advertisment -spot_imgspot_img

वीडियो एड

Most Popular