spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकॉंग्रेस काल मे उपजे भ्रष्टाचार के समूल नाश मिशन में जुटें हैं...

कॉंग्रेस काल मे उपजे भ्रष्टाचार के समूल नाश मिशन में जुटें हैं धामी : BJP

- Advertisement -

देहरादून: भाजपा ने पूर्व सीएम हरीश रावत के भराड़ीसैण मे उपवास के औचित्य पर सवाल उठाते हुए इसे गैरसैंण में प्रस्तावित बजट सत्र विरोधी कदम बताया है ।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कहा, सरकार गैरसैण के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और बजट सत्र भी वहां होने जा रहा है लिहाजा उनके राजनीति प्रेरित इस धरने की सच्चाई से प्रदेशवासी भली भांति वाकिफ हैं ।

चौहान ने हरीश रावत को भराड़ीसैण जाने से रोकने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने ही गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया और सरकार वहां की विकास योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर रही है । सरकार पूर्व मे ही वहां बजट सत्र की घोषणा कर चुकी है। सब जानते हैं कि कोरोना काल के बाद चार धाम यात्रा व्यवस्था के मद्देनजर सत्र वहां नही हो पाया था और अब वहां सत्र हो रहा है तो आंदोलन का औचित्य क्या है? इससे उनकी मंशा पर भी सवाल है कि वह भराडीसैंण मे प्रस्तावित बजट सत्र के पक्षधर हैं अथवा नही।

वहीं नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा के आरोपों पर पलटवार करते हुए श्री चौहान ने कहा कि यह में सिर्फ चर्चा होती थी और इसके विपरीत संरक्षण दिया जाता था । यही वजह है, प्रदेश में भ्रष्टाचार विभिन्न तंत्रों में जड़ों तक पहुंच गया था जिसे समूल नष्ट करने के मिशन पर धामी सरकार जुटी है । सभी गवाह हैं, भ्रष्टाचारी हो या अपराधी कोई दोषी चाहे कितना ही बड़ा अधिकारी हो, कितनी ही रसूख वाला हो या किसी भी राजनैतिक दल से जुड़ा हो उस कांग्रेस की नही भाजपा (BJP) की सरकार है जिसमें भ्रष्टाचार को लेकर निष्पक्ष व कठोरतम कार्यवाही की जा रही है । उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचारपर भेदभावरहित, पारदर्शी और सख्त कार्यवाही हुई है । जो भी दोषी पाए गए उनपर कानून ने भी कार्यवाही की और पार्टी ने भी तत्काल उन्हें पार्टी से बाहर किया है ।

यह भी पढ़े: http://मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 15वीं बैठक का आयोजन किया

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular