spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडडीजीपी उत्तराखंड ने PNB के सौजन्य से दिवंगत ASI कान्ता थापा के...

डीजीपी उत्तराखंड ने PNB के सौजन्य से दिवंगत ASI कान्ता थापा के आश्रितजन को सौंपी 01 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि

- Advertisement -

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड

पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत विभिन्न बैंकों के साथ पुलिस कार्मिकों का वेतन खातों पर रुपए 01 करोड़ का दुर्घटना बीमा अनुमन्य किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरकाशी में नियुक्त रहीं *अपर उपनिरीक्षक स्व0 कान्ता थापा* का दिनांक 20 जुलाई, 2024 को कांवड़ मेला ड्यूटी में कर्तव्य निर्वहन के दौरान हरिद्वार बाईपास रोड, देहरादून में सड़क दुर्घटना में असामयिक स्वर्गवास हो गया था।

देहरादून: इसी क्रम में *आज दिनांक 02 जनवरी, 2025 को श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय* ने स्व0 कान्ता थापा के *आश्रितजनों (बच्चों) कु0 करिष्का मोहन थापा व परिचय थापा* से पुलिस मुख्यालय में मुलाकात कर उनकी शिक्षा, जॉब व आवास से सम्बन्धित आवश्यकताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीजीपी, महोदय ने स्व0 कान्ता थापा जी के असामयिक देहान्त पर गहन संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनकी कर्तव्यनिष्ठा व योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। *उन्होंने दोनों बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर हरसम्भव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही स्व0 कान्ता थापा जी के आश्रितों को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन एवं समस्त वित्तीय प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारित करने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को निर्देशित किया।

तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक, महोदय द्वारा श्री सच्चिदानन्द दुबे, जनरल मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में *दोनों बच्चों को दुर्घटना बीमा राशि रुपए 01 करोड़ का चेक* पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत प्रदान किया गया। डीजीपी, महोदय ने पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का इस योजना के लिए विशेष आभार जताया।

पुलिस महानिदेशक, महोदय ने कहा कि, उत्तराखंड पुलिस न केवल कर्मियों के कर्तव्य पालन में सहयोगी है, बल्कि उनके और उनके परिजनों के कल्याण और सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह समर्पित है। यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने प्रत्येक पुलिसकर्मी और उनके परिवार को सम्मान, समर्थन और हर संभव सहायता प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular