spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडDGP ने सत्यापन अभियान बृहद स्तर पर एवं प्रभावी रूप से चलाये...

DGP ने सत्यापन अभियान बृहद स्तर पर एवं प्रभावी रूप से चलाये जाने के दिए निर्देश

- Advertisement -

देहरादून: पुलिस मुख्यालय के सभागार में पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त जनपदों के वरिष्ठ, पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने सत्यापन अभियान बृहद स्तर पर लगातार एवं प्रभावी रूप से चलाया जाने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक (DGP) ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया त्वरित गति से करने एवं सम्बन्धित राज्य से सत्यापन रिपोर्ट समय से प्राप्त करने हेतु समस्त अन्य राज्यों को सकुर्लर जारी किये जाने का निर्णय लिया गया है।

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध अन्य विभागों से सामंजस्य स्थापित कर कार्यवाही की जाय। आगामी जी-20 सम्मेलन हेतु अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए डेलीगेट्स की सुविधानुसार सुरक्षा एवं रूट प्लान बनाये जाने के निर्देश दिए। आगामी दिनों में होने वाली कांवड मेले हेतु अर्न्तराज्यीय समन्वय हेतु समुचित तैयारी के साथ बैठक का आयोजन किया जाने के डीजीपी ने निर्देश दिए। कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत यू-ट्यूब एवं सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं उकसाने वाले वीडियो बनाने वाले लोगों की काउंसलिंग के साथ ही कानूनी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उपरोक्त हेतु समस्त जिलों के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किये गये। कानून का उल्लंघन करने वाले को किसी भी दशा में बख्शा न जाये। हिंसा,जन सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। हेट स्पीच के सम्बन्ध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में स्वतः संज्ञान लेते हुए तुरन्त मुकद्मा पंजीकृत कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर डॉ0 वी. मुरूगेशन अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था तथा ए0पी0 अंशुमन अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: http://आज का पंचांग व दैनिक राशिफल उत्तराखंड जागरण पर

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular