spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडडेंगू टेस्ट की दरें निर्धारित, अधिक दरें वसूल करने पर की जायेगी...

डेंगू टेस्ट की दरें निर्धारित, अधिक दरें वसूल करने पर की जायेगी कड़ी कार्यवाही: CMO

- Advertisement -

पैथोलॉजी लैब और रक्तकोष संचालकों की बैठक में डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने दिये निर्देश

देहरादून: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद के रक्तकोष संचालकों तथा निजी पैथोलॉजी लैब प्रतिनिधियों की एक बैठक आहूत की गयी। डेंगू रोकथाम एवं प्रबंधन हेतु आहूत इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि डेंगू जांच हेतु विभागीय स्तर से निजी चिकित्सालयों एवं लैब हेतु अधिकतम दरें तय कर दी गयी हैं, इन्हीं दरों पर डेंगू टेस्ट किये जायेंगे।

डेंगू टेस्ट हेतु निर्धारित अधिकतम दरों की सूची निजी चिकित्सालयों एवं लैब के वेटिंग एरिया एवं बिलिंग काउंटर पर चस्पा करनी होगी। यह भी निर्देशित किया गया कि डेंगू के लाक्षणिक मरीजों का ही टेस्ट किया जायेगा, मरीजों का अनावश्यक टेस्ट ना करने की हिदायत सीएमओ द्वारा दी गयी।

डेंगू टेस्ट की दरें …….

डेंगू एलाइजा टेस्ट 1100 (NABL lab)
डेंगू एलाइजा टेस्ट 1000 (non NABL lab)
डेंगू rapid टेस्ट (NS1) 500
डेंगू rapid टेस्ट (NS1+IgG+IgM combo test) 800

यह भी निर्देशित किया गया कि डेंगू जांच हेतु स्वास्थ्य महानिदेशलय कार्यालय से निर्गत टेस्टिंग प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा। डेंगू टेस्ट हेतु नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे द्वारा मान्यता प्राप्त टेस्ट किट का ही उपयोग किया जायेगा। डेंगू की जांच में एलाइजा टेस्ट से पॉजिटिव परिणाम आने पर ही मरीज को पॉजिटिव घोषित किया जायेगा। किसी डेंगू पीड़ित मरीज के पॉजिटिव आने की दशा में सिर्फ आई.एच.आई.पी. पोर्टल पर ही रिपोर्टिंग करनी होगी।

वहीं रक्तकोष संचालकों से वार्ता में ब्लड पैक (आर.डी.पी., जम्बो पैक तथा प्लेटलेट्स) की अधिकतम दरें तय करने पर चर्चा की गई। पुरानी दरों के साथ साथ नई दरों पर सुझाव लिए गए। सीएमओ ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय से वार्ता के उपरांत दो दिन में ब्लड पैक की दरों का भी निर्धारण कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी देहरादून द्वारा इस संबंध में कड़े निर्देश दिये गये हैं कि उक्त निर्देशों का पालन ना करने पर संबंधित चिकित्सालय/क्लीनिक/लैब/रक्तकोष के विरुद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट एवं क्लिनिकल स्टैबलिशमेंट एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी तथा संबंधित केन्द्र का लाइसेंस/पंजीकरण निरस्त भी किया जा सकता है।

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला सर्विलांस अधिकारी तथा क्षेत्रीय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय स्तर पर जनपद के अंतर्गत समस्त निजी चिकित्सालयों, क्लीनिकों, पैथोलॉजी लैब आदि की नियमित मॉनिटरिंग करें।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ0 सी0एस0 रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ निधि रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जांच, डॉ0 दिनेश चौहान, डॉ एन के त्यागी, जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी सहित हिमालयन चिकित्सालय, सिनर्जी हॉस्पिटल, महंत इंद्रेश हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल आदि चिकित्सालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular