spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडIMA का सैन्य अधिकारी बनकर साइबर ठग ने ठगे 80 हजार रुपये

IMA का सैन्य अधिकारी बनकर साइबर ठग ने ठगे 80 हजार रुपये

- Advertisement -

देहरादून: उत्तराखंड में साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं समेत तीन लोग से लाखों रुपये ठग लिए। तीन मामलों में पटेलनगर कोतवाली और एक मामले में प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पहले मामले में खुद को (IMA) सैन्य अधिकारी बताकर साइबर ठग ने महिला से 80 हजार रुपये ठग लिए।

पुलिस के अनुसार, विंग नंबर-7 प्रेमनगर निवासी करमन कौर ने बताया कि उन्होंने ओएलएक्स पर मकान किराये पर देने के लिए पोस्ट डाली थी। 30 अप्रैल को एक शख्स का फोन आया। उसने खुद को सैन्य अधिकारी और देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में तैनात बताया। आरोपित ने वाट्सएप पर अपनी आइडी और कुछ दस्तावेज भी भेजे। उसने कहा कि वह तीन महीने का किराया और 20 हजार रुपये एडवांस देगा। इसके लिए ठग ने महिला को वाट्सएप पर क्यूआर कोड भेजा, जिसे स्कैन करते ही महिला के खाते से 80 हजार रुपये कट गए। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मनोज नैनवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े:http://राज ठाकरे के विरोध की मुहिम को धार देने अयोध्या पहुंचे MP बृजभूषण शरण सिंह

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular