Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून मे कोरोना की दस्तक, एक ही स्कूल की 6 छात्राएं निकली...

देहरादून मे कोरोना की दस्तक, एक ही स्कूल की 6 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित

देहरादून: राजधानी दून में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पांव पसारने लगा है। देहरादून के नामचीन वेल्हम गर्ल्स हाईस्कूल की छह छात्राओं में कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप की स्थिति बन गई। स्कूल में एक साथ छह छात्राओं के संक्रमित मिलने से जहां स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया, वहीं स्वास्थ्य महकमा भी सकते में आ गया। स्कूली छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल व आसपास के इलाकों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने की भी स्वास्थ्य विभाग तैयारी में है। यह पहली बार नहीं है, जब राजधानी के किसी स्कूल में छात्र-छात्राओं के कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

आपको बता दें कि जिन छह छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में छात्राएं कहां और कैसे कोरोना संक्रमित हो गईं, इसकी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular