spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडपाॅलीटेक्निक काॅलेजों में नियत समय पर पूर्ण करें निर्माण कार्यः डाॅ. धन...

पाॅलीटेक्निक काॅलेजों में नियत समय पर पूर्ण करें निर्माण कार्यः डाॅ. धन सिंह रावत

- Advertisement -

विभागीय मंत्री डा. रावत ने बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

कहा, छात्रों को उपलब्ध करायें आधुनिक प्रयोगशालाएं व बेहतर पुस्तकालय

देहरादून: तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ नियत समय पर पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं। काॅलेजों में छात्रावासों के निर्माण को शीघ्र डीपीआर शासन को उपलब्ध कराने, छात्र-छात्राओं को आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय व खेल सामग्री उपलब्ध कराने को भी अधिकारियों को कहा गया है। इसके अलावा रोजगार मेलों के आयोजन को भी अधिकारियों को अभी से तैयारी करने के निर्देश बैठक में दिये गये।

सूबे के तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज तकनीकी शिक्षा विभाग के आमावाला स्थित आईआरडीटी सभागार में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राजकीय पाॅलीटेक्निक कालेजों में चल रहे निर्माण कार्यों को नियत समय पर पूर्ण करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिये। विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने कहा कि जिन काॅलेजों में छात्रावासों की आवश्यकता है उनके डीपीआर प्राथमिकता के आधार पर शासन को उपलब्ध कराये जाये। उन्होंने काॅलेजों में आधुनिक प्रयोगशालाए, पुस्तकालयों के निर्माण के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। डाॅ. रावत ने कहा कि पाॅलीटेक्निक काॅलेजों में अधिकांश छात्र-छात्राएं छात्रावासों में रहते हैं ऐसे में उन्हें बेहतर पुस्तकालय, खेल सामग्री, शुद्ध पेयजल, ओपन जिम, फर्नीचर आदि उपलब्ध कराया जाय। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा।

बैठक में विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार का फोकस युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना है, इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आगामी नवम्बर माह में वृहद स्तर पर तीन रोजगार मेले आयोजित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन रोजगार मेलों में पाॅलीटेक्निक पास आउट छात्र-छात्राओं के साथ ही अन्य बेरोजगार युवाओं को भी शामिल किया जायेगा ताकि अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके लिये उन्हांेंने विभागीय अधिकारियों को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिये। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने पाॅवर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण देते हुये बताया कि राजकीय पाॅलीटेक्निक लोहाघाट, सल्ट, दन्या, गरूड़, गैरसैण, नई टिहरी, पंतनगर, काशीपुर में भवन निर्माण कार्य अंतिम चरण हैं, शीघ्र ही इन्हें पूरा कर लिया जायेगा।

बैठक में सचिव तकनीकी शिक्षा डाॅ. रंजीत सिन्हा, उप सचिव ब्योमकेश दुबे, निदेशक सचिव यूबीटीआर मुकेश पाण्डे, संयुक्त निदेशक एस.के. वर्मा, उप निदेशक एम.के. कन्याल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular