spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम योगी आदित्यनाथ ने जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती मां का हालचाल लिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती मां का हालचाल लिया

- Advertisement -

सीएम योगी रविवार की दोपहर जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचे, दिल्ली रवाना

डोईवाला: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने पहुंचे। पांच दिन पहले आंखों के इलाज के लिए जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती हुईं थीं।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की दोपहर हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल में भर्ती अपनी मां सावित्री देवी (85 वर्ष) का हाल चाल लिया। वे लगभग 45 मिनट अपनी मां के साथ रहे।
वार्ड 111 के कक्ष सख्या 15 में भर्ती अपनी मां का हालचाल लेने के बाद योगी दिल्ली के लिए रवाना हुए।

दोपहर लगभग 1 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। वे गोरखपुर में जनता दर्शन के बाद सीधे उत्तराखण्ड पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक,  वन मंत्री सुबोध उनियाल व विजय धस्माना साथ रहे।

डॉ हेमचंद्र ने बताया कि कुछ समय पहले सीएम योगी जी की मां का आपरेशन हुआ था। उनकी आंखों की तकलीफ का इलाज किया जा रहा है। दो दिन के अंदर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular