spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसीएम ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया

सीएम ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। सीएम धामी ने इस दौरान की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए पोस्ट भी की है।

मुख्यमंत्री धामी ने लिखा कि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण आध्यात्मिक भूमि, शौर्य एवं पराक्रम की धरा “देवभूमि” उत्तराखण्ड आगमन पर आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का भी देवभूमि आगमन पर स्वागत किया।

इससे एक दिन पहले रक्षा मंत्री ने भी अपने एक्स हैंडल के माध्यम से पोस्ट कर उत्तराखंड दौरे के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि 06 जनवरी को मैं उत्तराखंड में हरिद्वार की यात्रा पर रहूंगा। स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय में ‘गुरुकुलम एवं आचार्यकुलम’ के शिलान्यास समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़े: SSP अजय सिंह पर जानलेवा हमले की कोशिश!, आरोपी गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular